जैसलमेर | राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के आगामी आम चुनाव 2026 में मतदाताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिले में स्वीप गतिविधियां लगातार चल रही हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर अनुपमा जोरवाल, जिला स्वीप नोडल अधिकारी व जिला परिषद के सीईओ यथार्थ शेखर, जिला स्वीप समन्वयक प्रमोद कुमार व्यास के निर्देशन में जैसलमेर के निजी विद्यालयों में विशेष मतदाता जागरूकता और स्वीप कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में स्वीप दल के सदस्य हरीश छंगाणी, मांगीलाल सोनी, कन्हैया सेवक ने विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ को अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मतदान अधिकार है।