कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर बुधवार को जयपुर एयरपोर्ट पर नजर आए। यहां उन्होंने एयरपोर्ट पर अपने फैन्स से चिर-परिचित मजाकिया अंदाज में बातचीत की। हालांकि इस दौरान उनका एक दूसरा अंदाज भी देखने को मिला, जब उन्होंने परिवार के बुजुर्ग सदस्यों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। सुनील ग्रोवर एयर इंडिया की फ्लाइट से जयपुर पहुंचे थे। इसी फ्लाइट से टीवी एंटरटेनर राहुल महाजन भी अपने परिवार के सदस्यों के साथ जयपुर आए। एयरपोर्ट पर दोनों की मुलाकात हुई और रवाना होने से पहले उन्होंने कुछ देर अलग से बातचीत भी की। एयरपोर्ट के फोटोज यहां देखिए 15 नवंबर को जयपुर में लाइव कॉमेडी करेंगे सुनील सुनील ग्रोवर जयपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए हैं। इसके अलावा, आगामी 15 नवंबर को शहर में होने वाले ‘कॉमेडी नाइट इन जयपुर’ शो में भी वह लाइव परफॉर्म करेंगे। ऐसे में उनके प्रशंसकों को उन्हें मंच पर कॉमेडी करते देखने का मौका मिलेगा। राहुल महाजन भी परिवार के साथ पहुंचे जयपुर इसी फ्लाइट से पहुंचे राहुल महाजन भी एयरपोर्ट पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ दिखाई दिए। राहुल महाजन टेलीविजन के चर्चित चेहरों में शामिल हैं। वह रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के दूसरे सीजन में नजर आए थे। करिश्मा कोटक ने कहा- जयपुर आना हमेशा खास रहता है बुधवार को जयपुर एयरपोर्ट पर अभिनेत्री, मॉडल और टीवी प्रेजेंटर करिश्मा कोटक भी नजर आईं। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही उनकी नजर उन्हें रिसीव करने आए व्यक्ति के हाथ में मौजूद बोर्ड पर पड़ी। उन्होंने बोर्ड की तस्वीरें और वीडियो बनाने शुरू कर दिए। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने जयपुर से अपने जुड़ाव और शहर के आतिथ्य की तारीफ की। करिश्मा ने कहा कि जयपुर आना उनके लिए हमेशा खास रहता है। शहर से उनकी कई यादें जुड़ी हुई हैं। यहां मिलने वाला आतिथ्य और लोगों का प्यार ऐसा है, जिसे वह भूल नहीं सकतीं।