पाली | बीसीएम ग्रुप की आसान किस्तों में प्लॉट योजना का 48वां ड्रॉ प्लॉटधारकों की मौजूदगी में संपन्न हुआ। इसमें प्रथम पुरस्कार सहित प्लॉट, मोटरसाइकिल और अन्य पुरस्कारों के विजेताओं के नामों की घोषणा की गई। ड्रॉ में प्रथम पुरस्कार शिफ्ट किशनलाल हीराराम, मारवाड़ जंक्शन के नाम रहा। वहीं, प्लॉट के पुरस्कार ओमप्रकाश शंकरलाल, हाउसिंग बोर्ड, पाली और हस्तीमल, जालोर ने जीते। मोटरसाइकिल का पुरस्कार जोराराम मेघाराम, जालोर के नाम निकला। इसके अलावा अन्य पुरस्कार भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में सुरेश शर्मा, मुकेश जोशी और सतविंदर कौर ने ग्राहकों को संबोधित किया। मगराज जैन ने कंपनी की विभिन्न योजनाओं और आसान किस्तों में प्लॉट खरीदने की सुविधाओं की जानकारी दी। अतिथियों का सम्मान करण सिंह, मनीषा नायक, भारती परिहार और सपना ने किया। मंच संचालन पारस भाटी और अंजना ने किया। आयोजन में कंपनी की ओर से ग्राहकों को योजनाओं की जानकारी देने और उनके साथ विश्वासपूर्ण संबंध बनाए रखने पर जोर दिया गया।