टोंक| श्री कल्याण महाराज सेवा समिति के तत्वावधान में पदयात्रा नैनसुख की बगिया, टोंक से 32वीं विशाल पदयात्रा रवाना हुई। शरद पूर्णिमा पर डिग्गी कल्याणजी महाराज के दरबार में ध्वजा चढ़ाने और मनोकामना पूर्ति की अर्जी लगाने के लिए निकली पदयात्रा में श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए डिग्गी के लिए रवाना हुए। समिति अध्यक्ष भगवान दास सुरेश सैनी ने बताया कि सोमवार को शरद पूर्णिमा पर श्रद्धालु डिग्गी कल्याणजी महाराज के दरबार में ध्वजा चढ़ाएंगे। पार्षद अजय सैनी सांखला सहित समाज के अन्य जनप्रतिनिधियों व पदयात्रा समिति पदाधिकारियों ने विधिवत् रवाना की। पदयात्रा नैनसुख की बगिया से शुरू होकर शंकरपुर चौराहा, सिविल लाइन और गहलोत पुलिया होते हुए लावा पहुंचेगी।