युवाओं के विचारों, नवाचार और नेतृत्व क्षमता को विकसित भारत के निर्माण से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 का आगाज हो चुका है। इसकी शुरुआत विकसित भारत क्विज से की गई है। माय भारत के जिला युवा अधिकारी पंकज माड़ेचा ने बताया कि 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा माय भारत पोर्टल के जरिए डिजिटल रूप से 30 सितंबर तक क्विज में भाग ले सकते हैं।