भास्कर संवाददाता | चूरू गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री शक्तिपीठ में सोमवार को नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति हुई। 24 हजार मंत्र के अनुष्ठान का समापन भी हुआ। यज्ञ में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। यज्ञ में गायत्री महामंत्र, महामृत्युंजय मंत्र, रुद्र महामंत्र, सूर्य मंत्र के साथ नवग्रह शांति के लिए आहुतियां दी गईं। यज्ञ का संचालन रामसिंह राठौड़, कमल कंवर व पं. रामलाल शर्मा ने किया। इस दौरान दीक्षा संस्कार भी कराया गया। इसमें 6 लोगों ने भाग लिया। यज्ञ के बाद भारत विकास परिषद की ओर से नेत्रदान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। नेत्र रोग विशेषज्ञ ने लोगों को प्रेरित किया। यज्ञ में मुख्य प्रबंध ट्रस्टी डीके सैनी, पीथाराम सैनी, महेंद्र कुमार कश्यप, शिव भगवान माली, सत्यनारायण कनोडिया, श्याम सुंदर पारीक, ओमप्रकाश पारीक, गुमान सिंह शेखावत आदि उपस्थित थे।