कंटालिया | हाल ही में हुए पंचायती राज चुनाव में कंटालिया के सरपंच पद पर जीत हासिल करने वाले देवाराम सीरवी ने बुधवार को सरपंच पद का कार्यभार संभाला। कुर्सी पर बैठने से पहले देवाराम सीरवी ने अपनी बुजुर्ग माता को कुर्सी पर बैठाया। उन्हें साफा और माला पहनाई। यह पल देखकर माता और पुत्र दोनों भावुक नजर आए। पदभार ग्रहण के वक्त पंचायत के बाहर ग्रामीणों की भारी भीड़ नजर आई।