DST टीम टोंक और थाना देवली थाना पुलिस ने देवली कस्बे में बिना लाइसेंस के दो गोदामों और अन्य स्थानों में रखे डेढ़ करोड़ रुपए के छोटे-बड़े लगभग 250 से ज्यादा के अवैध पटाखों से भरे हुए कार्टूनों को जब्त किया है। मौके से एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। गोदाम से डेढ़ करोड़ के पटाखे मिले DST प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी ने बताया- देवली के रिको एरिया व पनवाड मोड स्थित गोदाम और दुकान से बिना लाइसेंस के भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए हैं। आरोपी भीलवाड़ा जिले के हनुमान नगर थाना क्षेत्र के ज्योति कॉलोनी निवासी रोहित जैन ने निजी और किराए के गोदाम में पटाखों का अवैध स्टॉक कर रखा था। आरोपी के कब्जे से लगभग 250 से अधिक विभिन्न ब्रांड के लगभग 1 करोड़ 50 लाख रुपए से ज्यादा के अवैध पटाखे से भरे हुए कार्टूनों को जब्त किया है। इस कार्रवाई के चलते अवैध पटाखे का कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया। कई तो अपनी अपनी दुकानें बंद कर भाग छूटे। यह कार्रवाई एसपी रोशन मीणा के निर्देशन टोंक डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी और उनकी टीम ने देवली थाना पुलिस के साथ मिलकर मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की हैं। अब देखें गोदाम की तस्वीरें…