पंचायतीराज आम चुनाव के अंतर्गत प्रतापगढ़ जिले में मतदान दलों का सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण 22 अक्टूबर से शुरू हो गया है जो कि 24 अक्टूबर तक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, प्रतापगढ़ में आयोजित होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर), प्रतापगढ़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रशिक्षण दो सत्रों में होगा। प्रथम सत्र प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा द्वितीय सत्र दोपहर 1.30 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है। सैद्धांतिक प्रशिक्षण: पीआरओ क्रमांक 261 से 390 तथा पीओ प्रथम क्रमांक 261 से 390 तक के कार्मिकों का प्रशिक्षण राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में होगा। कुल संख्या 260 निर्धारित है। - सैद्धांतिक प्रशिक्षण: पीआरओ एवं पीओ प्रथम क्रमांक 391 से 520 तक के कार्मिकों का प्रशिक्षण ऑडिटोरियम हॉल में होगा। कुल संख्या 260 निर्धारित है। - सैद्धांतिक प्रशिक्षण: आरओ क्रमांक 655 से 882 एवं 1012 से 1042 तक के कार्मिकों का प्रशिक्षण ऑडिटोरियम हॉल में होगा। कुल संख्या 259 निर्धारित है। - सैद्धांतिक प्रशिक्षण: पीआरओ एवं पीओ प्रथम क्रमांक 521 से 654 तक के कार्मिकों का प्रशिक्षण ऑडिटोरियम हॉल में होगा। कुल संख्या 268 निर्धारित है।