उदयपुर में ‘भास्कर समाधान’ पर लोग बुनियादी जरूरतों से जुड़ी समस्याओं को पोस्ट के जरिये अधिकारियों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। वार्ड की हकीकत देखने के बाद संबंधित विभाग भी उन पर तुरंत कार्रवाई कर समाधान करवा रहा है। ‘भास्कर समाधान’ पर आप जितना अपनी समस्याओं को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाएंगे उतना ही उनके समाधान होने की उम्मीद है। इसलिए अपना मोबाइल उठाइए और समस्या पोस्ट कर जिम्मेदारों से सवाल पूछिये। शहर में बदलाव लाने का यह आपका पहला कदम होगा। पहले एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… हरिहर नगर: न नालियों की सफाई, न कर्मचारी आते उदयपुर के कालका माता मंदिर मार्ग, हरिहर नगर, पहाड़ा से शिव दयाल शर्मा ने नालियों की नियमित रूप से सफाई न होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि महर्षि कॉलोनी में महर्षि स्कूल के पास गणेश नगर में नालियों की सफाई नहीं हो रही है। पुरोहितों की माद्री: नियमित कचरा नहीं उठा रहे कर्मचारी उदय प्रताप कॉलोनी ये धीरेन्द्र झा ने कचरे से जुड़ी समस्या पोस्ट कर समाधान की अपील की है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि हमारे यहां डोर–टू–डोर कचरा कलेक्ट नहीं किया जा रहा है न ही सफाई हो रही है। गाड़ी नहीं आने से कचरा इकट्‌ठा हो गया है। बोरवाड़ी: चेतक सर्किल पर चेतक की लगाम टूटी शहर के चेतक सर्किल से नितिन कुमावत ने चेतक सर्किल की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि न्यू अश्विनी मार्ग, गुलमोहर चौक, बोरवाड़ी में चेतक सर्किल पर चेतक की प्रतिमा की लगाम बीते 10–15 दिनों से टूटी हुई है। इसे ठीक करवाएं। सज्जनगढ़ रोड: राज्य सभा सांसद के घर के बाहर कचरा शंकर मीणा ने शावरी कॉलोनी, सज्ज्नगढ़ रोड से सड़क पर कचरा फैला होने की शिकायत भेजी है। उन्होंने लिखा है कि यहां लंबे समय से कचरा पड़ा हुआ है। राज्य सभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया के घर के बाहर चूहा मरा पड़ा है। कोई ध्यान नहीं देता। अब एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… नाकोड़ा नगर: 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद हुआ एक्शन शहर के नाकोड़ा नगर, एयरपोर्ट रोड, आर्ची रॉयल सिटी से भरत कटारिया ने खराब रोड की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि नाकोड़ा नगर में कई सालों से सड़कों की हालत बहुत खराब है। इस पर संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग ने मरम्मत कार्य करवाकर आंशिक राहत देने का काम किया है। सेंट्रल एरिया: लाइनमैन जालम सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ शहर के सेंट्रल एरिया में रेती स्टैंड के रहने वाले राजेंद्र सिंह राव ने पोस्ट कर समस्या बताई थी कि उनके यहां बिजली के तार पर पेड़ की डालियां फैली हुई हैं। इनसे कभी भी शॉर्ट सर्किट होने का खतरा बना रहता है। समस्या पोस्ट होने के बाद नगर निगम के लाइनमैन जालम सिंह ने मौके पर जाकर समाधान करवाया है। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 2.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 3. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 4.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 5.एक्सईएन राकेश गहलोत बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या 6.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश 7.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 8.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 9.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 10.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश