उदयपुर में ‘भास्कर समाधान’ ने लोगों को अपने गांव, गली, मोहल्ले और वार्ड की समस्याओं को खुलकर उठाने की ताकत दी है। अब लोग प्रशासन से न केवल सवाल पूछ रहे हैं बल्कि फोटो–वीडियो शेयर कर अधिकारियों को जमीनी हकीकत भी दिखा रहे हैं। इसने विभागों को भी सक्रिय होकर लोगों की परेशानी दूर करने के लिए प्रेरित किया है। पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद हुआ एक्शन उदय सागर रोड, राणा प्रताप नगर, यूआईटी कॉलोनी से मनीष कुमार ने रोड लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि ठोकर चौराहा के पास राणा प्रताप रेलवे स्टेशन के सामने रेलवे कॉलोनी के पास अंडर ब्रिज की लाइट काफी दिनों से बंद पड़ी है। जबकि अन्य कई पोल की लाइट खराब भी हो गई हैं। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने लाइट्स ठीक करवा दी हैं और बाकी खराब लाइट्स को भी बदला जा रहा है। इससे काफी हद तक अंधेरा रहने की समस्या का समाधान हो गया है। निगम के स्वास्थ्य जमादार मोहम्मद राशिद बने ‘पब्लिक के स्टार’ उदयपुर के हिरण मगरी से रजत जोशी ने सप्ताह भर से नाली जाम होने की समस्या 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि हिरणमगरी एरिया में काका होटल के पीछे 7 दिनों से नाली जाम होने के कारण गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क और गलियों में बह रहा है। सफाई कर्मचारियों को कई बार कह चुके लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। गंदगी और बदबू से स्थानीय लोग परेशान हैं। समस्या पोस्ट होने के बाद नगर निगम के स्वास्थ्य जमादार मोहम्मद राशिद ने वहां पर सफाई करवा दी। इससे गंदे पानी की निकासी सुचारु हो गई। समाधान होने से स्थानीय लोग भी खुश हैं। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… रसीद कटवाई, 46 दिन बाद भी नहीं लगाया मीटर 'भास्कर समाधान' पर फतेहपुरा चौराहा से श्रवण सिंह ने जले हुए मीटर की समस्या पोस्ट की है। अपनी पोस्ट में जानकारी देते हुए उन्होंने लिखा कि 24 जुलाई को उनके घर का डॉमेस्टिक मीटर जल गया था। इसके बाद उन्होंने नया मीटर लगवाने के लिए बिजली विभाग के कार्यालय से नए मीटर की रसीद भी कटवा ली। दो बार फतेहपुरा बिजली विभाग के दफ्तर और दो बार सरकारी पोर्टल पर शिकायत कर चुके हैं। लेकिन 46 दिन बाद भी उनके घर नया मीटर नहीं लगाया जा रहा है। कृपा कर इसका समाधान करें। मंदिर के पीछे बिना फेंसिंग लगे ट्रांसफॉर्मर से खतरा महाराणा प्रताप कॉलोनी, हिरण मगरी के सूर्या एस्टेट की एसएच 32 से समिति मेंबर्स ने क्षेत्र में खुले ट्रांसफॉर्मर की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि वार्ड 6 की वीणा नगर कॉलोनी में वीर्णेश्वर महादेव मंदिर के पीछे लगे ट्रांसफॉर्मर से हादसे की आशंका बनी रहती है। दरअसल कई महीनों से ये ट्रांसफॉर्मर बिना फेंसिंग और सुरक्षा जाली के है। इसके आसपास बच्चे खेलते हैं। पास ही एक जंगली पेड़ फैलकर इस ट्रांसफॉर्मर तक आ गया है। बारिश में कई बार शॉर्ट सर्किट हो चुका है। विभाग से अपील है कि इसकी फेंसिंग करवाकर पेड़ की छंटाई करवाएं। 20 दिन से पुल और मेन रोड की लाइट्स खराब सीसारमा गांव में नदी पुल पर रोड लाइट खराब होने की समस्या ‘भास्कर समाधान’ पर देवेन्द्र ने भेजी है। उन्होंने बताया कि उदयपुर की गिर्वा तहसील के सीसारमा और बरापाल गांव से गुजरने वाले पुल पर बीते 15–20 दिन से मेन रोड और पुल की लाइट्स खराब पड़ी हैं। इसके चलते इस सुनसान एरिया में घना अंधेरा रहता है। वन्य जीवों के खतरे के बीच यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को एक्सीडेंट का डर भी सताता है। प्रशासन से अपील है कि इस पुल की सभी लाइट्स को चालू करवाकर समस्या का समाधान करवाएं। 100 दिन बाद भी न रोड सुधारी न ही गड्‌ढे भरे पासपोर्ट ऑफिस रोड, रघुकुल कॉम्पलैक्स, पाथों की मगरी, सुभाष नगर से नेकराम ने खुदी हुई सड़क की समस्या पोस्ट समाधान की अपील की है। उन्होंने बताया कि सुभाष नगर में महाराणा प्रताप भवन, पुराना पासपोर्ट ऑफिस वाली सड़क को पीएनजी लाइन बिछाने के लिए तीन महीने पहले खोदा गया था। काम तो खत्म हो गया लेकिन 100 दिन बीत जाने के बाद भी इस सड़क की न तो मरम्मत की गई न ही मलबा हटाकर गड्‌ढों को ठीक से भरा गया है। बारिश में लोगों को इस खराब रोड से काफी असुविधा हो रही है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.लाइनमैन चुन्नीलाल बने 'पब्लिक के स्टार':एक क्लिक पर ठीक हुईं गायत्री नगर और हिरण मगरी की लाइटें, शहरवासियों को मिल रहा समाधान 2.'भास्कर समाधान' ला रहा बदलाव:उदयपुर में एक पोस्ट से रोड लाइट से जुड़ी दो समस्याओं का समाधान, एक्सईएन रितेश बने ‘स्टार ऑफिसर’ 3.नगर निगम के XEN रितेश पाटीदार बने 'स्टार ऑफिसर':80 फीट मेन रोड पर ठीक हुई स्ट्रीट लाइट, घाटी की मंग्री में बंद रोड लाइटों की समस्या का हुआ समाधान 4.सुभाष शर्मा बने 'पब्लिक के स्टार':गायत्री नगर में सीवर लाइन की समस्या से मिली राहत, तो चित्रकूट नगर में टूटे नाले की समस्या का हुआ समाधान 5.भास्कर समाधान' का असर:गायत्री नगर में सीवर ओवरफ्लो की समस्या दूर, बंद पड़ी रोड लाइटें हुई दुरुस्त 6. उदयपुर में 'भास्कर समाधान' का असर:गायत्री नगर में हुई सफाई, तो अंबामाता में रोशनी लौटी, जीतमल डांगी बने ‘पब्लिक के स्टार’ 7.उदयपुर में 'भास्कर समाधान' से बदली तस्वीर:बंद रोड लाइटों पर हुआ एक्शन, समाधान के लिए विभागों ने बढ़ाया कदम 8.'भास्कर समाधान' ला रहा बदलाव:उदयपुर में खराब रोड लाइट से जुड़ी दो समस्याओं का निपटारा, जेईएन राजकुमार बने ‘स्टार ऑफिसर’ 9.स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा की कार्रवाई:चित्रकूट नगर को मिली अंधेरे से मुक्ति, तो मल्ला तलाई में दूर हुई कचरे की समस्या 10.1 साल पुराने कचरे के ढेर से मिली राहत:उदयपुर नगर निगम ने कराई साफ-सफाई, खराब रोड लाइटें विभाग ने करवाईं दुरुस्त