उदयपुर में ‘भास्कर समाधान’ विभागीय अधिकारियों को आमजन की परेशानी समझने का एक बेहतरीन मंच बन गया है। पब्लिक पोस्टकर जिन समस्याओं का समाधान मांगती है, अधिकारियों के लिए उन्हें दूर करना आसान हो गया है। इससे पब्लिक और प्रशासन के बीच आपसी दूरी भी कम हो रही है। इसलिए अपना मोबाइल उठाइए और समस्या पोस्ट कर जिम्मेदारों से सवाल पूछिये। शहर में बदलाव लाने का यह आपका पहला कदम होगा। पहले एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… बड़गांव: कॉलोनी की रोड लाइट खराब उदयपुर की कृष्णा कॉलोनी, डांगी मोहल्ले के पास, बड़गांव से राजेन्द्र शर्मा ने रोड लाइट खराब होने की शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने पोसट में बताया कि रोड लाइट बीते एक सप्ताह से बंद पड़ी है। इसका समाधान करवाएं ताकि हम कॉलोनी वासियों को अंधेरे से हो रही असुविधा से राहत मिल सके। ट्रांसपोर्ट नगर: कीचड़–पानी भरे रास्ते से परेशानी जनकपुरी, ट्रांसपोर्ट नगर से लमी ने मुख्य रास्ते के कीचड़ और पानी भरे होने से परेशान लोगों की परेशानी भेजी है। उन्होंने बताया कि आशापुरा माता जी के रास्ते पर रेलवे पुलिया के नीचे बारिश का पानी भरे होने से कीचड़ और फिसलन हो गई है। इसमें आए दिन दोपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर रहे हैं। सविना: एक महीने से खराब रोड लाइट, सुनवाई नहीं सविना की गरोंडा कॉलोनी से भारती ने राड लाइट ख्राब होने की समस्या भेजी है। उन्होंने लिखा है कि कलाल स्ट्रीट, वर्धमान नगर, सेक्टर 14, हिरण मगरी में गारोंडा कॉलोनी के सेक्टर 1 में रोड लाइट एक महीने से खराब है। शिकायत के बावजूद इसे कोई ठीक नहीं करने आ रहा है। अंधेरे से स्थानीय निवासी काफी परेशान हैं। एकलिंग नगर: नाले की साफ–सफाई नहीं, पनप रहे मच्छर वार्ड 32 के एकलिंग नगर,सज्जन नगर से हरीश कुमार हरचंदानी ने नाले की सफाई न होने की समस्या पोस्ट कर समाधान की अपील की है। उन्होंने लिखा है कि गावेर्धन विलास के एकलिंग नगर में नाले–नालियों की सफाई बीते 6 महीने से नहीं हुई है। न सफाई कर्मचारी आते हैं न ही अधिकारी ध्यान देते हैं। जमादार को शिकायत की तो वो कहते हैं कि कर्मचारियों की शॉर्टेज चल रही है। इस समस्या का समाधान करवाएं। अब एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… शिव नगर: 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद हुआ एक्शन उदयपुर शहर के शिव नगर की एकलव्य कॉलोनी से दशरथ सोनी ने सड़क किनारे पड़े कचरे की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि इलाके में नियमित साफ–सफाई नहीं होती है। कचरा भी सप्ताह भर नहीं उठाया जाता है। समस्या के पोस्ट होने के बाद वार्ड 11 के स्थानीय पार्षद कमलेश बोराणा ने समस्या का समाधान करवा दिया है। हिरण मगरी: सफाईकर्मी कुंज बिहारी बने 'पब्लिक के स्टार' हिरण मगरी, सेक्टर–9 के रहने वाले नंदकिशोर सोनी ने ए–ब्लॉक स्थित शीतल पार्क के पास बड़े नाले की लंबे समय से सफाई नहीं होने के बारे में समस्या पोस्ट किया था। उन्होंने बताया कि गंदगी जमा होने से बदबू के साथ मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। इस पर नगर निगम के सफाई कर्मचारी कुंज बिहारी ने समस्या का समाधान करवा दिया। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 2.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 3. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 4.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 5.एक्सईएन राकेश गहलोत बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या 6.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश 7.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 8.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 9.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 10.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश