उदयपुर में जन्माष्टमी पर्व के तीसरे दिन जगदीश चौक परिसर में रविवार को मटकी फोड़ प्रतियोगिता में का आयोजन किया गया। धर्मोत्सव समिति की ओर से आयोजित इस आयोजन में काफी संख्या में लोग पहुंचे। यह प्रतियोगिता रात 10.30 बजे शुरू की गई। 26 फीट की उंचाई पर बंधी मटकी तक पहुंचने के लिए 8 गोविंदा टीम मैदान में उतरी और मटकी फोड़ के 3-3 प्रयास किए। जब किसी टीम को सफलता नहीं मिली तो मटकी को 4 फीट नीचे(22फीट) लाया गया। तीसरे राउंड के दूसरे नंबर पर श्रीराम क्लब ने रात करीब 11:40 बजे मटकी फोड़ दी। इस टीम को 51 हजार रुपए का इनाम दिया गया। इससे पहले शाम करीब 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। जिसमें छात्र-छात्राओं और कलाकारों ने रंग-बिरंगी ड्रेस में श्रीकृष्ण लीलाओं पर मनमोहक प्रस्तुति दी। जिसके तहत मटकी फोड़ प्रतियोगिता हुई। लोगों के हूटिंग के बीच हर टीमों के सदस्य मटकी तक पहुंचने की जुगत में लगे रहे। देर शाम करीब 8 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुए। जिसके बाद मटकी फोड़ प्रतियोगिता शुरू हुई।