उदयपुर के मंसूरी नोहरे में रविवार को अंजुमन फलाहुल मंसूरी सोसायटी, मंसूरी समाज जिला उदयपुर की वर्ष 2026-2028 की कार्यकारिणी के चुनाव हुए। शब्बीर हुसैन अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मुबारिक हुसैन को 130 वोटों से हराकर अध्यक्ष चुने गए। वहीं उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद शाहिद मंसूरी 30 वोटों से विजयी रहे। कार्यकारिणी के अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। चुनाव कन्वीनर मुबारक हुसैन ने अन्य पदों पर उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन होने से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के अलावा सचिव पद पर हाजी शौकत हुसैन, ज्वाइंट सेक्रेटरी जनाब मुंशी हुसैन,कैशियर पद पर मोहम्मद सोहेल को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा कैबिनेट मेंबर के रूप में फरीद हुसैन, मोहम्मद अयूब उर्फ गुड्डू भाई, मंजूर अहमद, मोहम्मद रईस, तहफूज हुसैन और मोहसिन हुसैन का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। मंसूरी समाज हमेशा शिक्षा के क्षेत्र में रहा अग्रणी नवनिर्वाचित अध्यक्ष शब्बीर हुसैन ने पहली प्राथमिकता समाज के युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर और रोजगार के रास्ते तलाशना रहेगा। उन्होंने कहा कि मंसूरी समाज शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा से अग्रणी रहा है। इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए युवाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और उनके भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। साथ ही समाज के जरूरतमंद परिवारों को सरकारी योजनाओं की जानकारी और उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करना प्राथमिकता रहेगी।