उदयपुर जिले की 10 पंचायत समितियों के सदस्य और जिला परिषद के लिए गुरुवार को वोटिंग हुई। उदयपुर जिले में तीन चरणों में चुनाव होगा। उदयपुर जिले में कुल औसत 66.88% वोटिंग हुई। नाई पंचायत समिति में सर्वाधिक 81.05 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। वहीं कुराबड़ में सबसे कम 58.97 प्रतिशत मतदान हुआ। पहले चरण में झाड़ोल, फलासिया, ओगणा, गिर्वा, नाई, मावली, घासा, वल्लभनगर, भींडर और कुराबड़ पंचायत समितियों में गुरुवार को चुनाव हुए। महिला वोटर्स में खासा उत्साह दिखा। महिलाएं ग्रुप में वोट देने बूथों पर पहुंची। जिले भर में शांतिपूर्ण मतदान हुआ। पंचायत समिति वार मतदान प्रतिशत नाई पंचायत समिति में 81.05 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 47,329 मतदाताओं में से 38,358 ने मताधिकार का प्रयोग किया। ओगणा में कुल 41,911 मतदाताओं में से 31,336 मतदाताओं ने वोट किया तथा 74.77 प्रतिशत मतदान हुआ। झाड़ोल में 75.36 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 71,378 मतदाताओं में से 53,792 ने वोटिंग की। फलासिया पंचायत समिति में 73.57 प्रतिशत मतदाताओं ने वोटिंग की। यहां कुल 72,936 मतदाताओं में से 53,661 वोट पड़े। गिर्वा में 69.41 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 65,745 मतदाताओं में से 45,636 ने मतदान किया। घासा में कुल 85,136 मतदाताओं में से 55,770 ने वोटिंग की तथा मतदान प्रतिशत 65.51 रहा। मावली पंचायत समिति में 62.15 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 94,585 मतदाताओं में से 58,780 ने मतदान किया। वल्लभनगर में कुल 86,470 मतदाताओं में से 52,996 ने वोटिंग की तथा मतदान प्रतिशत 61.29 रहा। इसी प्रकार भीण्डर में 60.18 प्रतिशत ने वोटिंग की। यहां कुल 97,820 मतदाताओं में से 58,871 ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। कुराबड़ में सबसे कम 58.97 प्रतिशत वोटिंग हुई। यहां कुल 70,474 मतदाताओं में से 41,557 ने मतदान किया। पहले चरण में जिला परिषद के 25 वार्डों में मतदान हुआ, जबकि 10 पंचायत समिति के 160 वार्ड में 435 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। वहीं सरपंच और वार्ड पंच के लिए 24 अक्टूबर को वोटिंग होगी। कल 284 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच का नामांकन चायतीराज चुनाव- 2026 के प्रथम चरण के तहत जिले की 10 पंचायत समितियों की 284 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच पदों के लिए नामांकन शुक्रवार को होगा। राज्य निर्वाचन आयेाग के निर्देशानुसार मतदान दलों ने इसके लिए तैयारियां पूर्ण कर ली है। पंच-सरपंच के लिए मतदान 24 अक्टूबर को होगा । उदयपुर जिले में 66.88 % मतदान हुआ पहले चुनाव की तस्वीर देखें... महिला वोटर्स में रहा उत्साह उदयपुर जिले के भींडर पंचायत समिति के पीथलपुरा सरकारी स्कूल में बने मतदान केंद्र पर सुबह वोट करने के लिए महिलाओं की कतार लग गई। इसी प्रकार वल्लभनगर पंचायत समिति के बालाथल बूथ पर महिलाओं में वोटिंग को लेकर खासा उत्साह देखा गया। वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के रूण्डेड़ा में 6 बूथों पर वोट डाले जा रहे है। केंद्र पर सुरक्षा के लिए पुलिस और बीएसएफ के जवान तैनात किए गए है। अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…