उदयपुर शहर में शनिवार को 40 से अधिक इलाकों में पावर कट रहेगा। इस दौरान करीब कई इलाकों में बिजली प्रभावित रहेगी। अजमेर विद्युत वितरण निगम की ओर से विद्युत लाइनों के रखरखाव के चलते शनिवार कोशहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली बंद रखी जाएगी। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सुंदरवास, अरविंद नगर, ए ब्लॉक, बी ब्लॉक, विद्या विहार, केंद्रीय विद्यालय, उतरी सुंदरवास, सी क्लास, बोहरा गणेश जी, विनायक नगर, जयश्री कॉलोनी, बाहुबली कॉलोनी, महा​सतिया, पहाड़ा ठोकर चौराहा, यूनिवर्सिटी रोड, यूनिवर्सिटी कैंपस, कालका माता रोड सम्पूर्ण, हीरा बाग, रूपसागर रोड, लाल विहार, गांधी नगर, आरटीओ रोड, प्रेम नगर, आदर्श नगर सभी ब्लॉक केशव नगर, न्यू केशव नगर, नागदा रेस्तरां वाली गली, ऐश्वर्या कॉलेज, अरिहंत नगर, गायत्री नगर, शांति नगर, नाकोड़ा नगर, पंजाबी बाग, आयड, धुलकोट चौराहा, रघुनाथपुरा, मनीष विहार, शुभलाभ अपार्टमेंट व सम्बंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी। सुबह 9 से शाम 5 बजे तक पंजाबी बाग,आदर्श नगर,ऋषभ नगर, विनायक रेजीडेंसी,प्रेम नगर, शुभ लाभ, शुभ लक्ष्मी,लवली एस्टेट,सागर काम्प्लेक्स,एवं आसपास के क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह 9 से 3:30 बजे तक नीलकंठ हॉस्पिटल, स्वामी नगर, संयम कॉम्प्लेक्स, परमानंद गार्डन, एआर कॉम्प्लेक्स, नाकोड़ा पुरम, आनंद विहार, स्काई हाइट एंड गार्डन, एकमय कॉम्प्लेक्स, लेकसिटी कॉम्प्लेक्स, मिकाडो स्कूल के आसपास, गोपाल पार्क, भूरानी नगर, मीरा नगर के ए, बी-सी ब्लॉक, 80 फीट रोड, काली फैक्ट्री आदि। सुबह 9:30 से शाम 5 बजे तक कमलेश मिनरल्स, एफ ब्लॉक, होटल कंफर्ट इन, ग्लास फैक्ट्री, प्रीतम पहलवान की गली, टोकर चौराहा, ठोकर रेलवे स्टेशन, माजी की सराय, बसंत विहार, शिव चौक, रवींद्र नगर, आईटीआई घाटी, जलग्रहण कार्यालय, पुलिस थाना, एनबी कॉम्प्लेक्स, मेवाड़ प्लास्टिक, वर्धमान नगर आदि।