उदयपुर में बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं लगातार सामने आ रही हैं। कई क्षेत्रों में अधूरी सड़क और नाली, टूटी पाइपलाइन, झुके बिजली पोल और कचरे के ढेर से लोग परेशान हैं। वहीं, भास्कर समाधान पर उठाई गई शिकायतों पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए वर्षों से गंदगी से भरे नाले की सफाई करवाई और बार-बार बंद हो रही स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान कर लोगों को राहत पहुंचाई। आज के स्टार ऑफिसर के रूप में नगर निगम जोन-2 के सुपरवाइजर प्रमोद कुमार ने भी त्वरित कार्रवाई कर मिसाल पेश की। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… वर्षों से अधूरी सड़क और नाली निर्माण से कॉलोनीवासी परेशान बड़गांव स्थित शिव कॉलोनी (पिंक पर्ल) निवासी बंशी सुथार ने ‘भास्कर समाधान’ पर समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले पांच वर्षों से सड़क और नाली निर्माण अधूरा पड़ा है। कच्ची सड़क के कारण लोगों को रोजाना आवागमन में परेशानी होती है। वहीं जलभराव और गंदगी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा बना हुआ है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है। गैस लाइन डालने से टूटी पानी की पाइप, सड़क पर जलभराव हिरण मगरी सेक्टर-11 स्थित वकील कॉलोनी निवासी डॉ. राधिका सेठिया ने ‘भास्कर समाधान’ पर समस्या पोस्ट कर बताया कि गैस पाइपलाइन बिछाने के दौरान पानी की पाइपलाइन टूट गई है। इससे प्रतिदिन बड़ी मात्रा में पानी सड़क पर बह रहा है। साथ ही खुदाई के बाद खुले गड्ढे छोड़ दिए गए हैं, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है और दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है। झुका बिजली का पोल, लटकती थ्री-फेज लाइन बने हादसे का खतरा सज्जन नगर स्थित अन्नेदर रोड निवासी डॉ. शैलेन्द्र सिंह ने भास्कर समाधान पर समस्या पोस्ट कर बताया कि पिछले दो महीनों से उनके घर के सामने थ्री-फेज बिजली लाइन सड़क पर लटकी हुई है और लोहे का बिजली पोल भी झुक गया है। उन्होंने बताया कि बिजली लाइन की चपेट में आने से एक पेड़ भी जल चुका है, जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। कई बार जानकारी देने के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। क्षेत्रवासियों ने बिजली विभाग से जल्द समाधान की मांग की है। सड़क किनारे कचरे का ढेर बना परेशानी का कारण अहमद हुसैन कॉलोनी, मल्ला तलाई स्थित भिलूराणा कॉलोनी के पास सुलभ कॉम्प्लेक्स के समीप बाबूलाल कटारा ने ‘भास्कर समाधान’ पर समस्या पोस्ट कर बताया कि सड़क किनारे लंबे समय से कचरे का ढेर जमा है। इससे दुर्गंध फैल रही है और आवारा पशु वहां मंडराते रहते हैं, जिससे राहगीरों और आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने नगर निगम से जल्द सफाई करवाकर क्षेत्र को स्वच्छ बनाने की मांग की है। 8 साल से गंदगी से भरे नाले की हुई सफाई उदयपुर के रकमपुरा स्थित नाकोड़ा नगर तृतीय, गंगौर वाटिका के पास धौजी की बावड़ी क्षेत्र में वर्षों से गंदगी से अटे पड़े नाले की आखिरकार सफाई कर दी गई। स्थानीय निवासी अवंती लाल चौधरी ने वर्ष 2018 से नाले की सफाई नहीं होने की समस्या उठाई थी। नाले में कचरा जमा होने से मच्छर, सांप और अन्य जीव-जंतुओं का खतरा बढ़ गया था, साथ ही आसपास दुर्गंध फैलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शिकायत के बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई करते हुए नाले की सफाई करवाई। इससे गंदगी हटने के साथ जल निकासी सुचारु हुई और क्षेत्रवासियों को दुर्गंध व बीमारियों के खतरे से राहत मिली। बार-बार बंद हो रही स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान उदयपुर के पंचवटी क्षेत्र में लंबे समय से स्ट्रीट लाइट बार-बार बंद होने की समस्या का समाधान कर दिया गया है। स्थानीय निवासी पार्थ ने शिकायत में बताया था कि शिकायत के बाद लाइट कुछ दिन चलती थी, लेकिन दोबारा बंद हो जाने से रात के समय सड़क पर अंधेरा छा जाता था और राहगीरों को परेशानी होती थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने आवश्यक मरम्मत और तकनीकी सुधार किए। इसके बाद स्ट्रीट लाइटें सुचारु रूप से चालू हो गई हैं। शिकायतकर्ता ने भी समस्या के समाधान की पुष्टि की है, जिससे क्षेत्र के लोगों को रात में सुरक्षित आवाजाही की सुविधा मिल रही है। आज के ‘स्टार ऑफिसर’ : सुपरवाइजर प्रमोद कुमार आज के हमारे स्टार ऑफिसर नगर निगम जोन-2 के सुपरवाइजर प्रमोद कुमार बने हैं। उदयपुर के रकमपुरा स्थित नाकोड़ा नगर तृतीय निवासी अवंती लाल चौधरी ने भास्कर समाधान पर शिकायत पोस्ट की थी कि वर्ष 2018 से नाले की सफाई नहीं होने के कारण उसमें कचरा जमा हो गया था। इससे दुर्गंध फैल रही थी और मच्छरों, सांप सहित अन्य जीव-जंतुओं का खतरा बना हुआ था। शिकायत मिलने के बाद सुपरवाइजर प्रमोद कुमार ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित टीम से नाले की सफाई करवाई। समय पर कार्रवाई से वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हुआ और क्षेत्रवासियों को गंदगी व दुर्गंध से राहत मिली। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए… 1.उदयपुर में बुनियादी सुविधाओं की खुली पोल:सीवर और गंदगी की शिकायतों पर निगम ने दिखाया एक्शन, अजय घारू बने आज 'पब्लिक के स्टार' 2.उदयपुर में जलभराव और सीवर से मिली राहत:श्रीनाथ नगर और हिरण मगरी में दूर हुआ संकट, जमादार प्रकाश चंद्र बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.उदयपुर में बंद स्ट्रीट लाइटों से बढ़ी लोगों की चिंता:कहीं कचरे का अंबार, कहीं पानी-बिजली की मार, लाइनमैन आशीष मीणा बने आज के ‘पब्लिक के स्टार’ 4.उदयपुर में सड़क पर गड्ढे, नलों में सूखा:कॉलोनियों में बुनियादी विकास की खुली पोल, ऐप पर पोस्ट होते ही दौड़ा प्रशासन 5.उदयपुर में सड़कें बनीं आफत:गारियावास में छाया अंधेरा, प्रताप नगर में गैस पाइपलाइन के लिए खोदी सड़क छोड़ दी अधूरी 6.उदयपुर में जनता की आवाज का दिखा दम:कहीं 15 दिन बाद हटा कचरा तो कहीं दुरुस्त हुई पानी की टंकी 7.‘भास्कर समाधान’ पर एक क्लिक में हल:फतहसागर में बेसहारा पशु ब्रिज से गिर रहे, बड़गांव में बिजली के तारों पर लटका पेड़, खुली नालियों से हादसे का डर 8.हिरण मगरी में बंद रोड लाइटें ठीक:आर्य समाज मार्ग पर नाली साफ होने से खत्म हुआ जलभराव, लेकिन कॉलोनियों में टूटी सड़क बनी परेशानी 9.उदयपुर में समस्याओं को लेकर लोगों ने उठाई आवाज:सीवर के पानी और मलबे से बढ़ी आफत, खुले नाले और बंद पड़ी रोड लाइटें दे रहीं हादसों को न्यौता 10.उदयपुर के भुवाना में सुरक्षा भगवान भरोसे:तुलसी नगर RAC ऑफिस के सामने रोड लाइट गायब, अंधेरे में हादसों का डर