उदयपुर के अलग-अलग इलाकों से लोगों ने बंद स्ट्रीट लाइटों और नीचे तक झूल रहे बिजली के तारों की समस्याएं ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट कर जिम्मेदार विभागों का ध्यान आकर्षित किया है। कहीं गली में स्ट्रीट लाइटें नहीं जलने से रात में अंधेरा रहता है, तो कहीं बिजली के तार पेड़ों से भी नीचे झूल रहे हैं, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… एक गली में नहीं जल रही एक भी स्ट्रीट लाइट एकलव्य कॉलोनी से विनय ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनकी गली में एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही है। इससे रात के समय पूरी गली में अंधेरा रहता है और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों की सुविधा और सुरक्षा के लिए गली की स्ट्रीट लाइटों को जल्द चालू करवाना जरूरी है। प्रताप नगर में पेड़ों से भी नीचे झूल रहे बिजली के तार हाउसिंग बोर्ड, प्रताप नगर से राज ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में बिजली के तार पेड़ों से भी नीचे तक झूल रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है और हादसे का खतरा बना हुआ है। संबंधित विभाग को जल्द तारों को व्यवस्थित करवाकर सुरक्षित ऊंचाई पर लगाने की जरूरत है। अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत दी… 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद हुआ एक्शन शहर के नाकोड़ा नगर, एयरपोर्ट रोड, आर्ची रॉयल सिटी से भरत कटारिया ने खराब रोड की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि नाकोड़ा नगर में कई सालों से सड़कों की हालत बहुत खराब है। इस पर संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग ने मरम्मत कार्य करवाकर आंशिक राहत देने का काम किया है। सेंट्रल एरिया: लाइनमैन जालम सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ शहर के सेंट्रल एरिया में रेती स्टैंड के रहने वाले राजेंद्र सिंह राव ने पोस्ट कर समस्या बताई थी कि उनके यहां बिजली के तार पर पेड़ की डालियां फैली हुई हैं। इनसे कभी भी शॉर्ट सर्किट होने का खतरा बना रहता है। समस्या पोस्ट होने के बाद नगर निगम के लाइनमैन जालम सिंह ने मौके पर जाकर समाधान करवाया है। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1. ‘भास्कर समाधान’ बना जनमंच:दो साल से सड़क बनने का कर रहे इंतजार, टेढ़े पोल की शिकायत, सुनवाई नहीं 2.'भास्कर समाधान' पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने 'पब्लिक के स्टार' 3.'भास्कर समाधान': एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 4.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 5.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 6.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 7.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने 'पब्लिक के स्टार 8.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 9.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 10.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी