उदयपुर में अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। कुछ दिन पहले तक दिन में 36 डिग्री तक पहुंच रहा तापमान अब 33 डिग्री के आसपास आ गया है। वहीं, रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। तापमान में बदलाव का असर यह है कि दिन में धूप के कारण गर्मी महसूस हो रही है, जबकि रात और सुबह के समय ठंडक का अहसास बढ़ने लगा है। पिछले सात दिनों के तापमान पर नजर डालें तो 16 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो 22 अक्टूबर को घटकर 33.1 डिग्री रह गया। यानी छह दिनों में दिन का पारा 2.9 डिग्री नीचे आया। न्यूनतम तापमान की बात करें तो 18 अक्टूबर को यह 21.8 डिग्री था, जो 22 अक्टूबर को 17.4 डिग्री पर पहुंच गया। इस तरह चार दिनों में रात के तापमान में 4.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। रात के तापमान में उतार-चढ़ाव के बाद गिरावट डबोक मौसम केंद्र के अनुसार तापमान के आंकड़े बताते हैं कि 16 से 19 अक्टूबर तक दिन का अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री के बीच बना हुआ था। इसके बाद इसमें गिरावट शुरू हुई। रात के तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। दिन और रात के तापमान में 16 डिग्री का अंतर 22 अक्टूबर को अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच 15.7 डिग्री का अंतर रहा। दिन में अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि रात में पारा 17.4 डिग्री तक उतर गया। तापमान के इस अंतर से दिन में गर्मी और रात में ठंडक का प्रभाव साफ तौर पर सामने है।