चूरू | चलकोई बणीरोतान गांव में मंगलवार को शहीद नरेंद्र सिंह राठौड़ की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ होंगे। विधायक हरलाल सहारण, राजस्थान सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर, सादुलपुर विधायक मनोज न्यांगली, भारतीय पैरालंपिक कमेटी अध्यक्ष देवेंद्र झाझड़िया, कलेक्टर अभिषेक सुराणा, एसपी निश्चय प्रसाद एम तथा जिला सैनिक कल्याण अधिकारी अनिल कुमार पूनिया विशिष्ट अतिथि होंगे। इस दौरान ग्रामीणों की तरफ से प्रतिमा स्थल से गांव की चौपाल तक तिरंगा यात्रा भी निकाली जाएगी।