स्कूल जा रही एक 11वीं कक्षा की छात्रा को बोलेरो गाड़ी में अगवा कर 3 युवकों ने गैंगरेप किया। जिनमें से मुख्य आरोपी को अरेस्ट भी कर लिया गया है। अलवर एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि आरोपी के मोबाइल से कोई न्यूड वीडियो नहीं मिले हैं, केवल एक नाबालिक का न्यूड फोटो मिला है बाकी मामले की और गहन जांच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल डाटा रिकॉर्ड में लिया है और उसके बाकी साथियों की तलाश की जा रही है। जब बदमाश उसे स्कूल के रास्ते पर पटक कर जाने लगे तो ग्रामीणों ने घेरकर मुख्य आरोपी को दबोच लिया। जबकि 2 भाग गए,जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपियों की बोलेरो गाड़ी को फूंक दिया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया। इस मामले को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी X पर लिखा अलवर में दिनदहाड़े गैंगरेप की घटना राजस्थान में भाजपा सरकार की धज्जियां उड़ाने वाली है।जब पुलिस अन्य घटनाओं पर कार्यवाही नहीं करती तब ऐसे अपराधियों की हिम्मत बढ़ती हैं। SP सुधीर चौधरी ने बताया कि मुख्य आरोपी का गांव घटनास्थल से करीब 2 किमी दूर है। वह पिछले कई दिनों से छात्रा का पीछा और छेड़छाड़ कर रहा था। बुधवार को भी छात्रा का पीछा किया था, लेकिन तब गांव के दूसरे बच्चे साथ थे। तो लौट गया। गुरुवार (24 अप्रैल) को भी गांव के अन्य बच्चे थे, मगर वे उससे करीब 200 मीटर आगे चल रहे थे। इसका फायदा उठा आरोपियों ने छात्रा गाड़ी में खींच लिया। उसने शोर मचाया तो गांव के छात्रों ने गांव में खबर दी। इसके बाद घटना का पता चला। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी ब्लैकमेलिंग गैंग का सरगना हो सकता है। SP चौधरी ने कहा कि जानकारी में यह भी सामने आया है कि ग्रामीणों ने युवक के साथ जमकर मारपीट भी कर दी थी इसकी भी जांच की जा रही है। --- ये खबर भी पढ़ें स्कूल जा रही नाबालिग को किडनैप कर गैंगरेप:11वीं की छात्रा को आंखों पर पट्टी बांधकर ले गए, गुस्साए ग्रामीणों ने गाड़ी जलाई अलवर में 15 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामले आया है। तीन युवकों पर गैंगरेप का आरोप है। इसमें दो युवकों पर नामजद मुकदमा दर्ज करवाया है। इनकी पुलिस तलाश कर रही है। रिपोर्ट में पीड़िता के भाई ने बताया- मेरी बहन एक सरकारी स्कूल की 11वीं क्लास में पढ़ती है। जो गुरुवार सुबह 8 बजे घर से स्कूल के लिए निकली थी। (पूरी खबर पढ़ें)