चौपड़ा | पंचायत समिति सदस्य वार्ड बदलने से नाराज राजोला कलां ग्राम पंचायत के नापावास गांव के ग्रामीणों की मतदान बहिष्कार की घोषणा असफल रही। राजोला कलां के विद्यालय में बूथ 64 पर वार्ड 6 (नापावास) का मतदान केन्द्र था। गुरुवार सुबह शुरू हुए मतदान में दस बजे तक नापावास के एक भी ग्रामीण ने मतदान नहीं किया। दस बजे के बाद ग्रामीणों की आपसी असहमति से गांव के कुछ लोगों ने मतदान कर दिया। इसके बाद 12 बजे से धीरे-धीरे ग्रामीणों ने मतदान करना शुरू कर दिया। शाम 6 बजे मतदान समाप्त होने तक नापावास गांव के 416 मतदाताओं में से 103 मतदाताओं ने मतदान कर दिया।