बामला| कस्बे में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से संघ के शताब्दी वर्ष समारोह पूर्ण होने और विजयादशमी पर्व पर पथ संचलन निकाला गया। रविवार दोपहर 2 बजे महात्मा गांधी स्कूल परिसर में संघ के स्वयं सेवक एकत्र हुए। यहां से पथ संचलन रवाना हुआ जो झालावाड़ मुख्य रोड, नयापुरा मोहल्ला, बड़े तालाब, हनुमान मंदिर के रास्ते से होकर निकला। कस्बेवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया। ड्रमों की धुन पर स्वयं सेवकों ने कदमताल की। पथ संचलन गंतव्य स्थल पर पहुंचा। कार्यक्रम का समापन विधिविधान से किया गया। इसमें आरएसएस के बारां विभाग व्यवस्था प्रमुख घनश्याम योगी, बारां खंड संघ चालक रामकल्याण मीणा, लोकेश नागर, अशोक पांचाल, केशव गौड़, प्रशांत नागर सहित बड़ी संख्या में स्वयं सेवक शामिल थे।