नगर निगम के 150 वार्डों में नई शहर सरकार चुनने के लिए आज 24 लाख 33 हजार 210 मतदाता वोट डालेंगे। इनमें 12 लाख 61 हजार 431 पुरुष, 11 लाख 71 हजार 687 महिला और 92 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। शहर में कुल 2256 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 2204 मुख्य और 52 सहायक मतदान केंद्र हैं। मतदान केंद्र 827 भवनों में बनाए गए हैं। मतदान करवाने के लिए 11,280 मतदान कर्मचारी और 275 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। निगम के 150 वार्डों में 723 प्रत्याशी मैदान में हैं। विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़ों में सांगानेर सबसे बड़ा चुनावी क्षेत्र है। यहां 3 लाख 69 हजार 626 मतदाता हैं। इसके बाद विद्याधर नगर में 3 लाख 63 हजार 151 वोटर हैं। वहीं आमेर में सबसे कम 47 हजार 891 मतदाता हैं। यानी सांगानेर और आमेर के मतदाताओं में करीब 3.22 लाख का अंतर है। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। 329 मतदान केंद्रों के साथ सांगानेर सबसे आगे मतदाताओं की संख्या के साथ मतदान केंद्रों की संख्या में भी सांगानेर सबसे आगे है। यहां 329 मतदान केंद्र हैं। इसके बाद विद्याधर नगर में 298 और बगरू में 264 केंद्र हैं। सबसे कम 42 मतदान केंद्र आमेर में हैं। किशनपोल में 176 और मालवीय नगर में 192 मतदान केंद्र हैं। आदर्श नगर में थर्ड जेंडर वोटर सबसे ज्यादा थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या पूरे जयपुर में 92 है। इनमें सबसे ज्यादा आदर्श नगर में 21, सांगानेर और सिविल लाइंस में 16-16, बगरू में 14 और हवा महल में 11 मतदाता हैं। मालवीय नगर में इस श्रेणी में कोई मतदाता दर्ज नहीं है। 5.60 लाख युवा, हर चौथा वोटर जेन-जेड महिला वोटर भी बड़ी ताकत, 48% हिस्सेदारी; जयपुर के 150 वार्डों में महिला मतदाताओं की संख्या 11.71 लाख से ज्यादा है। जो कुल मतदाताओं में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 48.2% है। पुरुष मतदाता 12.61 लाख हैं। दोनों के बीच अंतर 89,744 का है। ऐसे में कई वार्डों में महिला मतदान का प्रतिशत चुनावी परिणाम को प्रभावित कर सकता है। खासकर उन वार्डों में, जहां पुरुष और महिला मतदाताओं का अंतर कम है। सबसे ज्यादा प्रत्याशी वाले वार्ड