बूसी| पंचायत राज के दूसरे चरण के चुनाव बुधवार को हुए। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ। मतदान शाम 6 बजे शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। पाली पंचायत समिति के निकटवर्ती टेवाली पंचायत में 7 वार्डों के 3096 मतदाताओं में से 1213 ने मतदान किया। यहां 39.17% वोट पड़े। सोड़ावास पंचायत के 9 वार्डों कुल 4936 मतदाताओं में से 2086 ने मतदान किया। यहां 42.26% वोट पड़े।