मन्त्रयाना स्टूडियो की योगधारा 6.0 के तहत 55 वर्ष से अधिक आयु की योगार्थी फीमेल्स उत्तराखंड की ऊंचाइयों पर 3 किलोमीटर की मैराथन दौड़ेंगी। इस योग यात्रा को उम्मेद हेरिटेज के सचिव डॉ. वेद प्रकाश त्यागी और अध्यक्ष वीरेंद्र सिंघवी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महिलाएं 28 अक्टूबर को लौटेंगी।मंत्रायना स्टूडियो के फाउंडर योगाचार्य दीप चौहान ने बताया कि हिमालय की ऊंचाई, पतली हवा और कड़ाके की ठंड में यह दौड़ बड़ी चुनौती है। इन महिलाओं ने नवरात्रि के दिनों में भी अभ्यास नहीं रोका और शक्ति-साधना को पसीने और संकल्प से जिया। दीप ने योग और बॉडी वेलनेस के ज़रिए सहनशक्ति, संतुलन और घुटनों की मज़बूती पर काम करवाया। को-फाउंडर नीति मणिहार ने प्राणायाम और मानसिक स्वास्थ्य सत्रों से सांस और मन को साधने का अभ्यास करवाया।