चौथ का बरवाड़ा| कस्बे में स्थित राजपूत धर्मशाला परिसर में मंगलवार को विजयादशमी पर राजपूत सेवा संस्थान की ओर से शस्त्र पूजन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में पारंपरिक शस्त्रों का पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच समाज के लोगों ने शस्त्रों के प्रति सम्मान प्रकट किया। कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्धजनों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर समाज की एकता और अखंडता बनाए रखने के साथ ही सनातन संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण का संकल्प लिया गया।