समर वेकेशन में रेलवे ने लोगों को राहत दी है। रेलवे ने यशवंतपुर-बीकानेर-यशवंतपुर एक्सप्रेस वीकली स्पेशल ट्रेन के 6 ट्रिप बढ़ाए हैं। अब यह ट्रेन मई और जून महीने में भी चलेगी। इस ट्रेन का सीकर स्टेशन पर 10 मिनट के लिए ठहराव होता है। सीपीआरओ अमित सुदर्शन के मुताबिक गाड़ी संख्या 06543/06544 यशवंतपुर-बीकानेर-यशवंतपुर एक्सप्रेस वीकली ट्रेन में यशवंतपुर से 6 मई से 10 जून और 9 मई से 13 जून तक 6-6 ट्रिप की बढ़ोतरी की गई है। यह ट्रेन शनिवार को बीकानेर से रात 1 बजे रवाना होकर सुबह 5:15 बजे सीकर स्टेशन पर पहुंचती है। यहां पर 5 मिनट का ठहराव लेने के बाद ट्रेन 5:25 पर रवाना होती है जो तीसरे दिन सोमवार सुबह 4 बजे यशवंतपुर स्टेशन पर पहुंचती है। वापसी में यह ट्रेन यशवंतपुर से सुबह 7 बजे रवाना होती है जो तीसरे दिन सुबह 9 बजे सीकर स्टेशन पहुंचती है। यहां 5 मिनट का ठहराव लेने के बाद ट्रेन 9:05 पर आगे के लिए रवाना होकर दोपहर 3 बजे बीकानेर स्टेशन पहुंचती है। ट्रेन का सीकर के अलावा रींगस,पुणे,सूरत,वडोदरा जैसे बड़े स्टेशन पर ठहराव होता है। यह यशवंतपुर तक चलने वाली यह ट्रेन सीकर को बेंगलुरु से जोड़ती है। बेंगलुरु से यशवंतपुर स्टेशन मात्र 6 से 7 किलोमीटर दूर है।