त्योहारी सीजन में ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यशवंतपुर-जयपुर-बेंगलुरु कैंट के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन अक्टूबर से नवंबर तक 6-6 फेरे करेगी। इससे जयपुर सहित रास्ते के प्रमुख स्टेशनों से आने-जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि बेंगलुरु जाने वाले पैसेंजर्स को आसानी से सीट मिल सके। इसके लिए रेलवे ने ये स्पेशल ट्रेन शुरू की है, जिससे दिवाली जैसे फेस्टिवल पर वेटिंग लिस्ट क्लियर हो सके। यशवंतपुर से बुधवार और जयपुर से शनिवार को चलेगी ट्रेन ट्रेन नंबर 06543 यशवंतपुर-जयपुर स्पेशल 21 अक्टूबर से 25 नवंबर तक हर बुधवार को यशवंतपुर से दोपहर 12 बजे रवाना होगी। यह शुक्रवार सुबह 8 बजे जयपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 06544 जयपुर-बेंगलुरु कैंट स्पेशल 24 अक्टूबर से 28 नवंबर तक हर शनिवार सुबह 8:40 बजे जयपुर से रवाना होगी। यह सोमवार सुबह 5:15 बजे बेंगलुरु कैंट पहुंचेगी। जयपुर से पहले दुर्गापुरा और सवाई माधोपुर में होगा स्टॉपेज यशवंतपुर से जयपुर आने वाली ट्रेन का दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, नागदा, रतलाम, दाहोद, वडोदरा, सूरत क्षेत्र के प्रमुख स्टेशनों, पुणे और हुब्बल्लि सहित कई स्टेशनों पर ठहराव होगा। वापसी में जयपुर से रवाना होकर ट्रेन दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी और अन्य प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में होंगे 20 कोच स्पेशल ट्रेन में फर्स्ट-कम-सेकेंड एसी के 2, सेकेंड एसी के 3 और थर्ड एसी के 13 कोच होंगे। इसके अलावा गार्ड के 2 डिब्बे होंगे। ट्रेन में कुल 20 कोच रहेंगे।