जैव विविधता संरक्षण, योग विज्ञान, आध्यात्मिक चेतना, समाज कल्याण के समन्वय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 21 अक्टूबर को ओम आश्रम जाडन में होगा। उद्घाटन सुबह 10 बजे होगा। आयोजन डेजर्ट रिसर्च एसोसिएशन जोधपुर, श्री परमहंस स्वामी माधवानंद कॉलेज जाडन, विश्वगुरु गुरुकुल महेश्वरानंद आश्रम, विश्वगुरु दीप आश्रम शोध संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में होगा। मुख्य विषय वैश्विक सततता के लिए जैव विविधता, योग विज्ञान, समाज कल्याण का आध्यात्मिक एकीकरण है। सम्मेलन को विश्व गुरु महामंडलेश्वर परमहंस स्वामी महेश्वरानंद महाराज का सान्निध्य मिलेगा। उत्तराधिकारी महामंडलेश्वर स्वामी अवतारपुरी, महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानेश्वरपुरी, महामंडलेश्वर स्वामी फूलपुरी मौजूद रहेंगे। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर के कुलगुरु प्रो. कैलाश डागा मुख्य अतिथि होंगे। राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय अलवर के कुलगुरु प्रो. रमन दवे सम्मानित अतिथि होंगे। अध्यक्षता डेजर्ट रिसर्च एसोसिएशन के अध्यक्ष, डॉ. बी.आर. अम्बेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय श्रीगंगानगर के भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो. श्याम एस. खिंची करेंगे। मुख्य वक्ता के रूप में स्लोवेनिया के ल्यूब्लियाना विश्वविद्यालय के वनिकी और नवीकरणीय वन संसाधन विभाग की प्रो. डॉ. माजा जुर्क विचार रखेंगी। गोवा के पर्यावरणविद् राजेन्द्र पांडुरंग केरकर संबोधित करेंगे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर के कला, शिक्षा एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो. एएल मीणा शामिल होंगे। क्षेत्रीय कार्यालय, कॉलेज शिक्षा, जोधपुर संभाग के सहायक निदेशक प्रो. बलवीर चौधरी भी मौजूद रहेंगे।