बांसवाड़ा ​नगर परिषद में 60 वार्डों पर निकाय चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। गुरुवार को नाम वापसी के आखिरी दिन 25 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया। जबकि बुधवार को 2 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए थे। इस तरह कुल 27 नामांकन वापस लिए गए। इनमें कांग्रेस और बीएपी का एक-एक प्रत्याशी भी शामिल है। अब शहर के 60 वार्डों में कुल 185 उम्मीदवार मैदान में हैं। कांग्रेस की ओर से वार्ड नंबर 12 से प्रत्याशी रहीं रेखा कंसारा ने नाम वापस ले लिया। उनके मैदान से हटने के बाद इस वार्ड में भाजपा के सामने कोई दूसरा उम्मीदवार शेष नहीं है। ऐसे में भाजपा की सोनिया वैष्णव का निर्विरोध जीतना तय है। वहीं वार्ड 52 से बीएपी के उम्मीदवार मोहम्मद इरफान खान ने नामांकन वापस ले लिया। ​विभिन्न दलों की स्थिति और बचे हुए प्रत्याशी एक वार्ड में उम्मीदवार के निर्विरोध होने के बाद अब बाकी बचे 59 वार्डों में राजनीतिक दलों की स्थिति इस प्रकार है: वहीं कुशलगढ़ नगरपालिका के 20 वार्डो में 49 उम्मीदवार मैदान में है और परतापुर-गढ़ी नगरपालिका के 25 वार्डों में कुल 112 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।