करौली जिले की 6 नगरीय निकायों में पार्षद पद के चुनाव के लिए अब 1129 उम्मीदवार मैदान में हैं। गुरुवार को नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह तस्वीर साफ हुई है। कुल 210 वार्डों में से 268 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। करौली नगर परिषद के 55 वार्डों में 97 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिए हैं। अब यहां कुल 325 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। करौली नगर परिषद के वार्ड नंबर 3, 6, 12, 14, 22, 24, 25, 30, 42, 44 और 47 में किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया है। करौली नगर परिषद के अलग-अलग वार्डों से कई उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिए हैं। इनमें वार्ड नंबर एक से एक, दो से चार, चार से एक, पांच से दो, सात से एक, आठ से दो, नौ से एक, दस से तीन, 11 से एक, 13 से दो, 15 से दो, 16 से एक, 17 से एक, 18 से एक, 19 से तीन, 20 से एक, 21 से तीन, 23 से पांच, 26 से पांच, 27 से पांच, 28 से चार, 29 से एक, 31 से दो, 32 से एक, 33 से दो, 34 से दो, 35 से तीन, 36 से दो, 37 से दो, 38 से एक, 39 से एक, 40 से तीन, 41 से एक, 43 से एक, 45 से एक, 46 से चार, 48 से एक, 49 से एक, 51 से दो, 52 से दो, 53 से दो, 54 से दो और 55 से दो नामांकन वापस हुए हैं। सबसे ज्यादा 9 नामांकन वार्ड नंबर 50 से वापस लिए गए हैं।