कोटपूतली के मोरीजावाला धर्मशाला के पास दवा मार्केट में गुरुवार को स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत हुई। राजस्थान सरकार के जिला खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग, कोटपूतली-बहरोड़ ने यह अभियान शुरू किया है। सहायक औषधि नियंत्रक अधिकारी ओमप्रकाश बागड़िया के नेतृत्व में अभियान का पोस्टर भी जारी किया गया। 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा बागड़िया ने बताया कि यह स्वच्छता पखवाड़ा 1 सितंबर से 15 सितंबर तक चलेगा। इस अभियान में केमिस्ट और दवा बेचने वालों को जागरूक किया जा रहा है। उन्हें अपनी दुकानों को साफ रखने, दवाइयों को सही और सुरक्षित तरीके से स्टोर करने के लिए कहा गया है। साथ ही ग्राहकों को दवाइयों के सुरक्षित इस्तेमाल की जानकारी देने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि दवा खरीदते समय उसकी एक्सपायरी डेट जरूर जांच लें। डॉक्टर की सलाह के बिना एंटीबायोटिक दवाइयों का इस्तेमाल न करें। दवाइयों को बच्चों की पहुंच से दूर रखने की भी सलाह दी गई। ये रहे मौजूद इस मौके पर औषधि निरीक्षक अर्जुन मीणा और केमिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष सुभाष चंद्र शर्मा मौजूद थे। इनके अलावा सूर्यकांत शर्मा, अंचल गुप्ता, सुशील मित्तल, अनुपम मित्तल, सुबे सिंह कसाना और सुंदर कसाना समेत कई अन्य केमिस्ट भी वहां उपस्थित रहे।