प्रतापगढ़ में नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए चुनावी मैदान अब पूरी तरह तैयार है। नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद तस्वीर साफ हो गई है। जिले की चारों नगरीय निकायों के 105 वार्डों में कुल 290 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाएंगे। 150 नामांकन रद्द, 346 प्रत्याशी मैदन में डटे चुनाव के लिए कुल 496 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। जांच के दौरान 150 नामांकन रद्द कर दिए गए, जिसके बाद 346 प्रत्याशी मैदान में बचे थे। इसके बाद नाम वापसी के चरण में 49 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया। अब 290 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। चारों नगरीय निकायों में प्रतापगढ़ नगर परिषद में सबसे ज्यादा उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां कुल 194 नामांकन पत्र भरे गए थे। जांच के बाद 123 नामांकन वैध पाए गए और नाम वापसी के बाद 107 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। अरनोद में 65, छोटीसादड़ी मं 58 और धरियावद में 60 प्रत्याशी मैदान में इसके मुकाबले अरनोद में 88 नामांकन हुए थे, जिनमें से 65 प्रत्याशी मैदान में हैं। छोटीसादड़ी में 98 नामांकन के बाद 58 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं धरियावद में 116 नामांकन के बाद 60 प्रत्याशी अंतिम रूप से मैदान में हैं। प्रतापगढ़ में 10 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया नाम वापसी के दौर में प्रतापगढ़ नगर परिषद के 10 प्रत्याशियों ने चुनावी मैदान से अपना नाम वापस लिया। खास बात यह रही कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार ये सभी प्रत्याशी निर्दलीय थे। वार्ड 8 में इरफान अहमद और संजय कुमार राठौर ने नाम वापस लिया। वार्ड 9 से शभुम, वार्ड 15 से पुरुषोत्तम शर्मा, वार्ड 16 से उम्मलु्वरम शेख, वार्ड 18 से दमयंति सोनी और वार्ड 22 से संजय ने चुनाव से हटने का फैसला किया। इसी तरह वार्ड 26 में कुलदीप सिंह और रामकेश मीणा तथा वार्ड 40 में कुमदु चंडालिया ने नामांकन वापस ले लिया। इन नाम वापसी ने कई वार्डों का चुनावी गणित बदल दिया। कहीं मुकाबला बहुकोणीय से त्रिकोणीय हुआ तो कहीं निर्दलीय प्रत्याशी के हटने के बाद मुकाबला सीधे कांग्रेस बनाम भाजपा की टक्कर में बदल गया। प्रतापगढ़ नगर परिषद में वार्डवार मुकाबला