राजसमंद नगर परिषद में गुरुवार को नाम वापसी के बाद वार्डों की तस्वीर साफ हो चुकी है। नगर परिषद के 45 वार्ड में अब भाजपा और कांग्रेस के बीच 24 वार्ड में सीधा मुकाबला है। वहीं 13 वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। इधर वार्ड 40 और 44 में पांच-पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। भाजपा-कांग्रेस दोनों ही दल रूठे हुए कार्यकर्ताओं को मनाने में कामयाब रहे हैं। हालांकि कुछ वार्डों में रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा। गुरुवार को कुल 132 नॉमिनेशन में 14 लोगों ने नाम वापस ले लिए। अब चुनावी मैदान में 118 प्रत्याशियों के लिए मतदान होगा।