सवाई माधोपुर में भाजपा ने नगर निकाय चुनाव के लिए अपने पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने 60 वार्डों में से 59 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं, जबकि वार्ड नंबर 37 को रिक्त रखा गया है। नामांकन के अंतिम दिन भाजपा पदाधिकारी करीब ढाई बजे पार्टी के सिंबल लेकर रिटर्निंग ऑफिसर के पास पहुंचे। इसके करीब 45 मिनट बाद भाजपा ने प्रत्याशियों की सूची सार्वजनिक की। पूर्व सभापति और उनके परिवार को टिकट भाजपा की सूची में वार्ड नंबर 23 से पूर्व सभापति मेघा वर्मा को टिकट दिया गया है। वहीं, पूर्व सभापति सुनील तिलकर की पत्नी सोमेश देवी को वार्ड नंबर 14 से प्रत्याशी बनाया गया है। पूर्व उपसभापति राजेश गोयल की पत्नी को वार्ड नंबर 55 से टिकट दिया गया है। खबर अपडेट की जा रही है…