चित्तौड़गढ़ | डीएसटी एवं कोतवाली थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 10.3 ग्राम अवैध एमडीएमए (मौली पाउडर) जब्त किया है। तीन आरोपी गिरफ्तार किए। एसपी धर्मेंन्द्रसिंह ने बताया कि एएसपी गजेन्द्र सिंह जोधा व डीएसपी बृजेश सिंह के सुपरविजन में कार्यवाहक थानाधिकारी श्याम लाल के नेतृत्व में गश्त के दौरान गंभीरी नदी के पास दो दोपहिया वाहनों के पास तीन युवक खड़े थे, जिनकी गतिविधियां संदिग्ध थी, जो पुलिस जाप्ता व गाड़ी को देख भागने लगे, जिनको घेरा देकर पकड़ा। उनमें अजय माली पुत्र हीरालाल निवासी रामनगर नाडोलिया के कब्जे 10.3 ग्राम अवैध मोली पाउडर जब्त किया। अजय माली एवं उसके साथी सुनील माली, दीपेश गंगवाल को गिरफ्तार किया गया। तथा उक्त अवैध मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त तीनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान जारी है। पुलिस टीम में कार्यवाहक थानाधिकारी श्यामलाल उप निरीक्षक , कांस्टेबल धर्मेद्रसिंह, हरिसिंह, हरिराम, हनुमान , रवि कुमार , राधेश्याम के अलावा डीएसटी के हैड कांस्टेबल भूपेंद्रसिंह, राजदीपसिंह, कांस्टेबल दुर्गाराम, विक्रम, दीपक, विजय शाामिल थे।