पिपलिया कला आदर्श विद्या मंदिर कुशालपुरा में रवि पुष्य नक्षत्र पर डॉ. रामदेव के सान्निध्य में 109 बच्चों को नि:शुल्क सुवर्ण प्राशन की दवा पिलाई गई। इस मौके पर स्थानीय प्रबंध समिति से जनार्दन सोनी, राजेश पालीवाल, अरविंद मालवीय, दीपक छीपा, जगदीश प्रसाद, सतपाल नरवाल, सिंगला, वासुदेव गौड़ मौजूद रहे। विद्या मंदिर कुशालपुरा का स्टाफ भी उपस्थित रहा। शिविर प्रभारी हरिराम ने सभी का धन्यवाद जताया।