पाली | दैनिक भास्कर एवं बीसीएम ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रॉपर्टी महोत्सव में सोमवार को विभिन्न शहरों में प्लॉट की बुकिंग हुई। बीसीएम ग्रुप की पाली, जालोर, सिरोही, शिवगंज, सोमेसर, मारवाड़ जंक्शन, तखतगढ़, आबूरोड, भीनमाल, सोजत और सुमेरपुर स्थित 11 योजनाओं में ग्राहकों ने पहुंचकर प्लॉट और विला के विकल्पों की जानकारी ली। सोमवार को पाली में 8, आबूरोड में 5, सोजत में 2 और जालोर में 2 प्लॉट की बुकिंग दर्ज की गई। इस तरह इन चार शहरों में कुल 17 प्लॉट बुक हुए। आयोजन के दौरान अन्य योजनाओं में भी ग्राहकों ने उपलब्ध विकल्पों का अवलोकन किया। बीसीएम ग्रुप के डायरेक्टर मगराज जैन ने बताया कि महोत्सव में ग्राहकों को प्लॉट और विला के विकल्प उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। योजनाओं में आसान मासिक किश्तों के साथ बैंक लोन की सुविधा भी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि महोत्सव के तहत शुरुआती 150 ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर निर्धारित किए गए हैं। महोत्सव के दौरान ग्राहक विभिन्न योजनाओं की जानकारी लेकर अपनी जरूरत के अनुसार प्लॉट और विला का चयन कर रहे हैं।