रायपुर| पंचायतीराज चुनाव में शुक्रवार को पंच-सरपंच के लिए मतदान हुआ। इसमें रायपुर तहसील में कई निवर्तमान सरपंचों को हार का मुंह देखना पड़ा। रायपुर ग्राम पंचायत के निवर्तमान सरपंच विष्णु राठौर, सोयला ग्राम पंचायत के बद्री गुर्जर, सुंवास ग्राम पंचायत के राशिद खान, दीवलखेड़ा ग्राम पंचायत की कलावती बाई गुर्जर, फतेहगढ़ पंचायत के बालचंद गुर्जर, दुबलिया पंचायत के दयाराम दांगी को चुनाव में जनता ने नकार दिया। वहीं दीवलखेड़ा में 21 वर्षीय लविशा पाटीदार ने जोरदार जीत प्राप्त की। जीत के दीवलखेड़ा में विजय जुलूस धूमधाम से निकाला गया।