सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमडी-एमएस की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों का फीस के साथ हॉस्टल खर्च अधिक देना होगा। एसएमएस जयपुर, जेएलएन अजमेर, आरएनटी उदयपुर, जोधपुर और एसपी मेडिकल कॉलेज बीकानेर में सत्र 2026-27 से पीजी की फीस में 10% बढ़ोतरी की गई है। साथ ही, हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों को मेंटेनेंस, बिजली-पानी और अन्य निर्धारित शुल्क भी चुकाने होंगे। हॉस्टल में विद्यार्थियों के लिए सिंगल रूम का सालाना मेंटेनेंस चार्ज ₹10,620 और डबल रूम का ₹7,970 निर्धारित है। बिजली-पानी के लिए ₹5,310 और डेवलपमेंट एंड मेंटेनेंस के लिए ₹2,210 देने होंगे। ₹3,550 की सिक्योरिटी डिपॉजिट राशि रिफंडेबल है। इस हिसाब से सिंगल रूम में रहने वाले विद्यार्थी को प्रवेश राशि के अतिरिक्त सालाना ₹18,140 और डबल रूम में रहने वाले को ₹15,490 खर्च करने पड़ सकते हैं। पहले साल का कुल भुगतान लड़कों के लिए सिंगल रूम में ₹41,620 और डबल रूम में ₹38,970 तक पहुंच सकता है। नीट -पीजी 2026 का परिणाम जारी शनिवार को इंडिकेटिव परिणाम जारी कर दिया गया है। जिसके तहत पीजी मेडिकल में 1366 सीटों का आवंटन किया गया है। जिसमें एसएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर में सारी सीटें भर चुकी है। नीट-पीजी 2026 की चेयरमैन डॉ.मोनिका जैन के अनुसार अंतिम प्रोविजनल परिणाम 2 नवंबर को जारी किया जाएगा। और तीन नवंबर को रिपोर्टिंग करना होगा। सत्र 2026-27 में पीजी मेडिकल सीटों की कुल संख्या 2434 है। जिसमें स्टेट कोटे की सरकारी में सीटों की संख्या 990 है। जबकि निजी कॉलेजों में सीटों की संख्या 1444 है। हर साल 10 फीसदी बढ़ाने का नियम..... सरकार की निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार हर साल 10 फीसदी बढ़ाने का नियम है। सत्र 2026-27 में पीजी में प्रवेश लेने वाले छात्रों को सरकार की ओर से निर्धारित फीस जमा करानी होगी। -डॉ.दीपक माहेश्वरी, प्राचार्य, एसएमएस