शहर में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस में किए गए विस्तार के बाद अब अधिकारियों के कार्यक्षेत्र तय कर दिए हैं। 4 दिन पहले सरकार ने जयपुर ट्रैफिक पुलिस को 4 जोन में बांटते हुए 4 एडिशनल डीसीपी और 8 एसीपी नियुक्त किए थे। गुरुवार को पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने आदेश जारी कर सभी एसीपी को सर्किल आवंटित कर दिए। नई व्यवस्था के तहत शहर को ईस्ट, वेस्ट, नॉर्थ और साउथ जोन में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन में एक एडिशनल डीसीपी और दो एसीपी तैनात किए गए हैं। नई जिम्मेदारियों के अनुसार तीन एसीपी को तीन-तीन सर्किल और पांच एसीपी को दो-दो सर्किल दिए गए हैं। ईस्ट, वेस्ट, नॉर्थ और साउथ जोन में सर्किल आवंटन जाम वाले क्षेत्रों की पहचान कर निगरानी करेंगे तेज रफ्तार कार रेलिंग पर चढ़ी, चार फीट ऊंचाई पर फंसी, क्रेन से निकाली कहां - टोंक रोड पर गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और करीब 4 फीट ऊंची लोहे की रेलिंग पर फंस गई। कब - हादसा गांधी नगर मोड़ के पास सुबह करीब 8 बजे हुआ, जिससे कुछ समय के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। क्या हुआ- गांधी नगर थाना प्रभारी भजन लाल के अनुसार, पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार को वहां से हटाया जा चुका था। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि कार की गति अधिक होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे डिवाइडर पर चढ़ गया। रेलिंग पर अटकने के कारण कार बीच में ही फंस गई। कार चालक ने खुद ही क्रेन बुलाकर वाहन को नीचे उतरवाया और मौके से हटवा लिया। कोई घायल नहीं, शिकायत भी दर्ज नहीं हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। कोई शिकायत भी दर्ज नहीं कराई है और न ही कोई व्यक्ति सामने आया है, जिसके चलते मामला दर्ज नहीं किया।