धनतेरस और दीपावली के त्योहार पर नए नोटों की जरूरत को देखते हुए भारतीय स्टेट बैंक की विशेष मुद्रा प्रशासन शाखा की ओर से बुधवार को मुद्रा विनिमय मेला लगाया जाएगा। चित्तौड़ रोड स्थित बैंक शाखा के बाहर आयोजित मेले में 10, 20 और 50 के नए नोटों के साथ सिक्कों का विनिमय किया जाएगा। शाखा के मुख्य प्रबंधक सत्यरामसिंह ने बताया कि यह आयोजन भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार किया जा रहा है। गिरिराज बैरागी ने बताया कि टोकन वितरण सुबह 11 बजे बाद शुरू होगा। दोपहर 12 बजे तक टोकन प्राप्त करना जरूरी है। इसके बाद टोकन वितरण बंद कर दिया जाएगा। बिना टोकन के नए नोटों का वितरण नहीं होगा, जिन लोगों के पास टोकन होगा, उन्हें ही नए नोट दिए जाएंगे।