झालावाड़| बाजार में 10 और 20 रुपए के छोटे नोटों के साथ सिक्कों की किल्लत चल रही है। शहर से लेकर जिलेभर के बाजारों में छोटे नोट आसानी से नहीं मिल रहे हैं। व्यापारियों को रोज के लेनदेन में परेशानी हो रही है। आम लोगों को भी दिक्कत आ रही है। कुछ दिन पहले झालरापाटन के व्यापारियों ने बैंकों से छोटे नोट उपलब्ध कराने की मांग उठाई थी। बुधवार को झालावाड़ शहर की एसबीआई गढ़ शाखा में 10 रुपए के नोट और सिक्के बांटे गए। इन्हें लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।