भास्कर न्यूज | खानपुर जनजाति गौरव दिवस पर जागरूकता पखवाड़ा में बुधवार को शहीद मुकुट बिहारी मीणा राजकीय महाविद्यालय खानपुर में क्विज प्रतियोगिता हुई। आयोजन महाविद्यालय की अकादमिक शाखा, रासेयो के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। अध्यक्षता प्राचार्य उषा जैन ने की। प्राचार्य जैन ने विद्यार्थियों को जनजातीय समाज के इतिहास पर जानकारी दी। राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर भी बात की। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को जनजातीय संस्कृति, समृद्ध परंपराओं, इतिहास, महापुरुषों के योगदान के प्रति जागरूक करना रहा। प्रतियोगिता दो चरणों में हुई। विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। ज्ञानवर्धक प्रश्नों के जरिए प्रतिभा, सामान्य ज्ञान दिखाया। मूल्यांकन के लिए सहायक आचार्य इंदिरा, महेशकुमार नागर, कन्हैयालाल मीणा, कमलेश कुमार बैरवा निर्णायक मंडल में रहे।