भास्कर न्यूज | बीगोद खेत पर पानी की मोटर चालू करने के दौरान बिजली का करंट लगने से रविवार को एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में शोक छा गया। थाना प्रभारी जय सुल्तान के अनुसार हरिजन बस्ती निवासी माही (22) पुत्र महावीर हरिजन की खेत पर पानी की मोटर चालू करते समय बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।