दीपावली पर विद्युत लाइनों और उपकरणों के रखरखाव कार्य के चलते रविवार को शहर के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार 1 नवंबर को 33/11 केवी जीएसएस बगड़ रोड से संचालित अग्रसेन फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक बंद रखी जाएगी। विभाग के जेईएन आदिल खान ने बताया कि इस दौरान छेलाराम नगर, शहीद इंद्रसिंह कॉलोनी, शंकर विहार, देव कॉलोनी, मंड्रेला बाईपास, अयोध्या नगर, मंगलम रेजिडेंसी और धनकड़ रेजिडेंसी में बिजली की सप्लाई बाधित रहेगी।