अजमेर विकास प्राधिकरण शहर की विभिन्न योजनाओं में 196 भूखंडों की ई-नीलामी करेगा। इसकी शुरुआत 4 नवंबर 2026 से होगी और प्रक्रिया 4 फरवरी 2027 तक चलेगी। नीलामी में आवासीय भूखंडों के साथ व्यावसायिक, फार्म हाउस और रिसॉर्ट श्रेणी के भूखंड भी शामिल किए गए हैं। ई-नीलामी में शामिल होने के लिए आवेदकों को एसएसओ आईडी के जरिए यूडीएच पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। बोली में शामिल होने से पहले संबंधित भूखंड की निर्धारित अमानत राशि जमा करानी होगी। इसके लिए 27 अक्टूबर से राशि जमा कराने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। महाराणा प्रताप नगर में सबसे ज्यादा 36 भूखंड एडीए की सूची में शहर की कई प्रमुख आवासीय योजनाओं को शामिल किया गया है। इनमें महाराणा प्रताप नगर में सर्वाधिक 36 भूखंड नीलाम होंगे। इसके बाद दीनदयाल उपाध्याय पुरम में 31, विद्याधर नगर में 20, पृथ्वीराज नगर में 18, बीके कौल नगर में 14, चंदवरदायी नगर में 12 और पंचशील नगर में 7 भूखंड उपलब्ध होंगे। इसके अलावा हरिभाऊ उपाध्याय नगर मुख्य में 6, अटल आवासीय योजना और कोटड़ा आवासीय मंडल में 4-4 तथा हरिभाऊ उपाध्याय नगर विस्तार में 3 भूखंड रखे गए हैं। व्यावसायिक श्रेणी में इंद्रा कॉम्प्लेक्स शॉपिंग भूखंड योजना और ट्रांसपोर्ट नगर में 2-2 भूखंड शामिल हैं। नीलामी में निवेश और पर्यटन से जुड़ा जुड़ी संपत्तियों के विकल्प भी रखे गए हैं। फार्म हाउस, इकाला इकोलॉजिकल हाउस एवं रिसॉर्ट योजना में 15 तथा बड़ा एकलेवा-कानाखुर्द रिसॉर्ट एवं शॉपिंग भूखंड योजना में 22 भूखंड शामिल हैं।