अजमेर के दरगाह थाना क्षेत्र के लाखन कोटडी इलाके में असामाजिक तत्वों ने एक ऑटो रिक्शा को आग के हवाले कर दिया। ऑटो मालिक का आरोप है कि क्षेत्र में नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है और इनको पहले भी समझाया लेकिन माने नहीं। इन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। करीब 80 हजार का नुकसान ऑटो मालिक लक्ष्मण जेठानी ने बताया-ऑटो में आग लगने से करीब 70-80 हजार का नुकसान हुआ है। ऑटो एलपीजी का है और गनीमत रही कि विस्फोट नहीं हुआ। इलाके में आए दिन असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिसके चलते इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं। नशा की शीशियां-इंजेक्शन पड़े मिले शरारती तत्वों ने खड़े ऑटो में ही आग लगा दी। यहां पास ही नशा करने की शीशियां और इंजेक्शन पड़े मिले है। ऑटो मालिक ने क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। …….. पढें ये खबर भी…. अजमेर की सड़कों व गली-मोहल्लों में पशुओं का जमावड़ा: शहरवासी परेशान, यातायात भी बाधित; नगर निगम नहीं ले रहा सुध अजमेर स्मार्ट सिटी में शामिल है, लेकिन यहां खुले रूप से घूमते मवेशी परेशानी का सबब बने हुए है। इन मवेशियों से न सड़कें सुरक्षित है और न ही गली मोहल्ले। ऐसे में न केवल शहरवासी परेशान है, बल्कि आए दिन हादसे भी होते है। पूरी खबर पढें