अजमेर शहर में बाइक सवार दो बदमाश चलती स्कूटी से युवती का लेकर भाग गए। युवती ने आगे पैर रखने की जगह पर बैग रखा हुआ था। बदमाश पीछे से आए और झपट्‌टा मारकर बैग ले गए। युवती को घर से निकले केवल 5 मिनट हुए थे, इस बीच वारदात हो गई। बैग में लैपटॉप, माउस, हेडफोन और मोबाइल चार्जर रखा था। पीड़िता ने कृष्णागंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्कूटी के पीछे से आए और बैग लेकर भागे बदमाश पुलिस के अनुसार- रामनगर निवासी 21 साल की युवती सोमवार सुबह करीब 10:20 बजे घर से ऑफिस जाने के लिए निकली थी। उसके पास एक बैग था, जिसमें Lenovo कंपनी का लैपटॉप, माउस, हेडफोन और मोबाइल चार्जर रखा था। युवती का मोबाइल भी स्कूटी के आगे पैर रखने की जगह पर रखा था। घर से निकलने के 5 मिनट बाद ही जब वह बीकानेर मिष्ठान भंडार चौराहे के पास से गुजर रही थी। तब हीरो होंडा बाइक पर सवार दो युवक स्कूटी के पास आए और आगे पैर रखने की जगह पर रखा बैग झपटकर ले गए। युवती चिल्लाई, तक युवक तेज स्पीड में भाग गए थे। बदमाशों ने ढक रखा था चेहरा युवती ने पुलिस को बताया कि दोनों बदमाशों ने चेहरा कपड़े से ढक रखा था। बाइक का नंबर भी नहीं देख पाई। आस-पास मौजूद लोगों ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की लेकिन वे पकड़ में नहीं आए। पीड़िता की रिपोर्ट पर कृष्णागंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।